चीन-अमेरिका जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रतिबद्ध

जलवायु परिवर्तन पर चीन-अमेरिका नेताओं के घोषणा-पत्र पर मंगलवार को चीन के बीजिंग, सिचुआन, हेनान, गुआंग्झू और अमेरिका के कैलिफोर्निया, कनेक्टिकट, लॉस एंजेलिस, वाशिंगटन डी.सी. और अन्य प्रांतों, राज्यों, शहरों की सरकारों ने हस्ताक्षर किए। इसमें सभी भागीदारों ने आने वाले दशकों में गैसों के उत्सर्जन में कटौती का लक्ष्य रखा है।

चीन के 11 प्रांतों और शहरों ने वर्ष 2020 और 2030 तक सीओ2 उत्सर्जन में कटौती का लक्ष्य हासिल करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई, जबकि अमेरिका के राज्यों और शहरों अपने नवीकरणीय ऊर्जा प्रतिशत को बढ़ाने और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।

लॉस एंजेलिस के महापौर एरिक गारसेटी ने कहा, “इस घोषणापत्र से हम महत्वाकांक्षी वादों को विकास के रूप में तब्दील कर रहे हैं, जिससे उर्त्सन रोकने के सिलसिले में न सिर्फ राष्ट्रीय उद्देश्यों को पूरा किया जाएगा, बल्कि इन उद्देश्यों से आगे भी पहुंचा जाएगा। महापौर के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे अनेक शहरों का निर्माण करें, जो रहने योग्य हों।”

लॉस एंजेलिस ने कार्बन उत्सर्जन में 2025 तक 45 प्रतिशत, 2030 तक 60 प्रतिशत और 2050 तक 80 प्रतिशत कटौती का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस दो दिवसीय सम्मेलन के जरिये चीन और अमेरिका के अग्रणी शहरों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने का मंच मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493