यहां बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन में 2014 में 56 लाख हेक्टेयर में 9.5 करोड़ टन से अधिक आलू उत्पादन हुआ।
चावल, गेहूं और मक्का के बाद आलू की फसल का क्षेत्रफल चीन में सर्वाधिक रहा है।
गत वर्ष लगातार 11वें वर्ष देश में अनाज का अत्यधिक उत्पादन हुआ, फिर भी चीन ने 7.14 करोड़ टन सोयाबीन और 1.95 टन चावल, गेहूं और मक्का का आयात किया, जो क्रमश: साल-दर-साल आधार पर 12.7 फीसदी और 33.8 फीसदी अधिक है।
कृषि जोत की कमी के कारण चीन में चावल और गेहूं का उत्पादन तो नहीं बढ़ाया जा सकता है, लेकिन आलू का उत्पादन बढ़ाना आसान है।
dharmpath.com dharmpath