चीन, आसियान के साथ आर्थिक सहयोग गहराने को प्रतिबद्ध

वियनतियाने, 5 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग गहरा बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

चीन ने यह प्रतिबद्धता गुरुवार को लाओ की राजधानी में आयोजित 15वीं आसियान-चीन (1) वाणिज्य मंत्रियों की बैठक के दौरान जताई।

बैठक को संबोधित करते हुए चीनी वाणिज्य मंत्री गाओ हुचेंग ने पिछले 25 वर्षो के दौरान चीन और आसियान के बीच के फलदायक सहयोग पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि चीन-आसियान संवाद में व्यापार तथा आर्थिक द्विपक्षीय संबंध महत्वपूर्ण रहा है।

उन्होंने कहा कि चीन और आसियान के बीच औद्योगिक क्षमता में सहयोग की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने इस दिशा में अधिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493