चीन आसियान के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक

कुआलालंपुर में चीन-आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान वांग ने कहा कि चीन और आसियान भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के समीप हैं और दोनों ही अच्छे मित्र भी हैं।

उन्होंने कहा कि एक विशेष संवाद साझीदार के रूप में दोनों पक्ष क्षेत्रीय शांति की सुरक्षा करने, स्थिरता और विकास का आधार हैं। साथ ही चीन-आसियान सहयोग चीन के लिए क्षेत्रीय सहयोग में भागीदारी का एक प्रमुख मंच है।

वांग ने कहा कि दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से चीन-आसियान संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की स्थापना की दिशा में पर्याप्त प्रगति हुई है। साथ ही मुक्त व्यापार क्षेत्र को उन्नत करने और ‘चीन-आसियान सामुद्री सहयोग वर्ष’ के क्रियान्वयन जैसे कई पहलों की दिशा में भी सकारात्मक प्रगति हुई है।

वांग ने कहा कि चीन अपने पड़ोसी देशों से सबंधित कूटनीति में आसियान को प्राथमिकता देता है। यह ’21वीं सदी में समुद्री सिल्क रोड’ के निर्माण का एक प्रमुख क्षेत्र है। साथ ही नवीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निर्माण की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है, जो सभी पक्षों के लिए लाभदायक हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493