गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के नानिंग शहर में 12वें चीन-आसियान एक्सपो का आयोजन 18 से 21 सितंबर के बीच किया जाएगा। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों और कारोबारियों का कहना है कि वह निवेश को बढ़ावा देने और कृषि, पर्यटन, शिक्षा और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में व्यापार एवं अन्वेषण सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शामिल होगा।
यह प्रदर्शनी 72 वर्गमीटर क्षेत्र में होने जा रही है। इस एक्सपो में दक्षिण कोरिया की 20 से अधिक कंपनियां अपने उत्पादों को पेश करेंगी।
मौजूदा समय में चीन, दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यह अनुमान लगाया गया है कि 2015 में दोनों देशों के बीच व्यापार की मात्रा 300 अरब डॉलर के स्तर को छू लेगी। वहीं, दक्षिण कोरिया और आसियान देशों के बीच व्यापार 150 अरब डॉलर तक बढ़ जाएगा।
एक्सपो सचिवालय के महानिदेशक वांग ली का कहना है कि चीन-आसियान एक्सपो की शुरुआत 2004 में हुई थी। इसका उद्देश्य चीन और आसियान देशों के बीच के द्विपक्षीय व्यापार और संबंध को बढ़ावा देना है। पिछले 11 साल में कारोबार और उद्योग के 450,000 से अधिक प्रतिनिधि इस आयोजन में शिरकत करते हैं।
dharmpath.com dharmpath