चीन, इंडोनेशिया ने जकार्ता-बांडुंग रेलवे परियोजना के लिए मिलाया हाथ

चीन के राजदूत शिए फेंग की मौजूदगी में इस समझौते पर पीटी पिलर सिनेरगी बीयूएमएन इंडोनेशिया के अध्यक्ष सहाला लुंबन गाओल और चीन रेलवे लि. के अध्यक्ष यांग झोंगमिन ने हस्ताक्षर किए।

करीब 5.5 अरब डॉलर की परियोजना में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत और चीन की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत होगी।

सहाला ने कहा, “इंडोनेशिया में यह नई तरह की परियोजना है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।”

करीब 150 किलोमीटर लंबी हाईस्पीड रेल परियोजना के तहत रेलगाड़ियों की रफ्तार 200 से 250 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहने की उम्मीद है।

देश में रेलवे पहली परिवहन परियोजना है, जिसका संचालन पूरी तरह से कारोबार के आधार पर किया जा रहा है और इस परियोजना को सरकार से किसी तरह की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493