नई सेवा से 1,123 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे और 14 मिनट में तय की जा सकेगी, जबकि कार से इसे तय करने में 13 घंटे से ज्यादा समय लगता है।
इस नई सेवा के लिए टिकटों की बिक्री मंगलवार से होनी शुरू हो चुकी है। यह सेवा 16 अप्रैल से शुरू होगी।
वुहान रेलवे ब्यूरो ने कहा कि अप्रैल से वुहान से होकर गुजरने वाली सारी ट्रेनों से या तो उच्च गति की सेवा प्रदान की जाएगी या अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
चीनी प्रांत हुबेई की राजधानी वुहान से पर्यटन स्थल कुनमिंग, शंघाई और फूझोउ के लिए वर्तमान में संचालित 8 कार-ट्रेन के बजाय 16 कार-ट्रेन की सेवा प्रदान की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath