चीन उत्तर कोरिया से निपटने में नाकाम रहा : ट्रंप

वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चीन उत्तर कोरिया के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों पर रोक लगाने में नाकाम रहा है।

वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चीन उत्तर कोरिया के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों पर रोक लगाने में नाकाम रहा है।

ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, “हालांकि मैं उत्तर कोरिया के मामले में मदद के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के प्रयासों की सराहना करता हूं, लेकिन ये निर्रथक साबित हुए। मैं जानता हूं कि चीन ने इसके लिए कम से कम कोशिश तो की।”

सीएनएन की रपट के मुताबिक, ट्रंप का यह ट्वीट उत्तर कोरिया के मामले में अमेरिका और चीन की वाशिंगटन में होने वाली बैठक से कुछ घंटे पहले आया। राष्ट्रपति के इस ट्वीट से हालांकि ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी यह सोचकर असमंजस में पड़ गए कि राष्ट्रपति के कहने का अर्थ क्या है।

ट्रंप के ट्वीट और उसके बाद होने वाली अमेरिका और चीन की बैठक पर अमेरिकी छात्र ओट्टो वार्मबियर की मौत का भी असर रहा, जिसकी 17 महीने उत्तर कोरिया में हिरासत में बिताने के बाद सोमवार को मौत हो गई थी।

मीडिया रपटों के अनुसार, ट्रंप ने इससे पहले स्पष्ट कर दिया था कि वह उत्तर कोरिया के मुद्दे पर चीन के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा न होने की स्थिति में वह अकेले ही इससे निपट सकते हैं।

ट्रंप ने अप्रैल में ट्वीट किया था, “मुझे पूरा भरोसा है कि चीन उत्तर कोरिया के साथ सही ढंग से निपट सकता है। लेकिन अगर वह ऐसा करने में असमर्थ है, तो अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ऐसा कर सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493