बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया में उन्नत अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली का विरोध किया। उसने दक्षिण कोरिया और अमेरिका दोनों से इसे रोकने को कहा।
बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया में उन्नत अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली का विरोध किया। उसने दक्षिण कोरिया और अमेरिका दोनों से इसे रोकने को कहा।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने टर्मिनल हाई एल्ट्यिूड एरिया (थाड) प्रणाली की तैनाती के लिए स्थान अधिग्रहण को लेकर बुधवार को लोटे ग्रुप से एक सौदा किया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन ने थाड तैनाती पर कई बार चिंता जताई है और इसका दृढ़तापूर्वक विरोध किया है।
उन्होंने कहा, “हम एक बार फिर सभी पक्षों से चीन की वाजिब चिंताओं पर गौर करने और थाड तैनाती की प्रक्रिया को रोकने का आग्रह करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath