चीन : एक साल में 181 आतंकवादी गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। चीन के झिनजियांग उयगुर स्वायत्त क्षेत्र में एक साल पहले शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान में अब तक 181 आतंकवादी गिरोहों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की क्षेत्रीय कमेटी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, करीब 96.2 प्रतिशत आतंकवादी गिरोहों का पर्दाफाश उसी वक्त हो गया था, जब वे अपने मंसूबों को अंजाम देने की साजिश कर रहे थे। इस दौरान 112 संदिग्धों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर दिया।

आतंकवादियों के खिलाफ यह अभियान मई 2014 में क्षेत्र की राजधानी उरुमकी के एक बाजार में हुए बम विस्फोट के बाद शुरू की गई थी, जिसमें 39 लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493