सिडनी, 10 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अधिकांश आस्ट्रेलियाई लोगों का मानना है कि चीन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की तुलना में अधिक प्रभाव रखता है।
सिडनी, 10 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अधिकांश आस्ट्रेलियाई लोगों का मानना है कि चीन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की तुलना में अधिक प्रभाव रखता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के यूनाइटेड स्टेट्स स्टडीज सेंटर द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की बड़ी आबादी का मानना है कि कि चीन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण देश है और अगले 10 सालों तक यह प्रभावशाली बना रहेगा।
यह सर्वेक्षण गुरुवार को जारी हुआ। युनाइटेड स्टेट्स स्टडीज सेंटर के मुख्य कार्यकारी सिमोन जैकमैन ने कहा कि निष्कर्ष बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में द्विध्रुवी युग की शुरुआत हो गई है।
सर्वेक्षण के अनुसार, “ऑस्ट्रेलिया अमेरिका और चीन दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाना चाहता है, लेकिन चीन को लेकर वह अधिक उत्साहित है।”
सर्वेक्षण में 69 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई का मानना है कि चीन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली देश है, जबकि इसके विपरीत केवल 11 प्रतिशत का मानना है कि आने वाले 10 सालों में अमेरिका एशिया में सबसे शक्तिशाली देश होगा।
सर्वेक्षण में शामिल केवल 12 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई लोगों का कहना था कि अमेरिका और चीन के बीच संघर्ष की आशंका है।
dharmpath.com dharmpath