बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन आयातित कारों के लिए शुल्क में ‘पर्याप्त’ कमी करने के लिए काम कर रहा है, क्योंकि चीन आयात बढ़ाने और घरेलू बाजारों को खोलने के लिए और अधिक प्रयास कर रहा है।
उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुख्य इंजीनियर चेन यिन ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “विवरणों को अंतिम रूप देने के बाद हम जल्द से जल्द उसे (नए शुल्क) प्रकाशित करेंगे।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन ने 1986 से ऑटो शुल्क को कई बार कम किया है, इसमें कर दर को 220 फीसदी से घटाकर मौजूदा समय में 25 फीसदी किया गया है। इस तरह आयातित कारों की संख्या सालाना 16.8 फीसदी बढ़कर 2017 में 12.2 लाख हो गई।
चेन ने कहा कि चीन के ऑटो उद्योग में विदेशी निवेश पर प्रतिबंधों को हटाने के लिए योजनाएं भी जारी की गईं। उन्होंने कहा, “हम इस साल नए ऊर्जा वाहन उत्पादकों व वाणिज्यिक व यात्री वाहन निर्माताओं पर से क्रमश: 2020 व 2022 तक विदेशी शेयरों की सीमा को हटा देंगे।”
उन्होंने कहा, “विदेशी निवेशकों को भी दो से अधिक संयुक्त उपक्रमों को लगाने की इजाजत दी जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath