फुझोउ (चीन), 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में रविवार को चीन की ली जुइरेई से हार गईं।
पूर्व विश्व चैम्पियन जुइरेई ने मौजूदा चैम्पियन और शीर्ष वरीय सायना को 21-12, 21-15 से हराया। यह मैच 39 मिनट चला।
जुइरेई और सायना के बीच यह 12वां मुकाबला था। 10 बार जुइरेई विजयी रही हैं। बीते छह मैचों से सायना लगातार जुइरेई के हाथों हारी हैं।
सायना ने शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में चीन की यिहान वांग को 41 मिनट में 21-13, 21-18 से हराया था।
दूसरी ओर, जुइरेई ने सेमीफाइनल में अपने ही देश की शिजियान वांग को 21-14, 21-5 से हराया था।
dharmpath.com dharmpath