चीन ओपन फाइनल में जुइरेई से आज भिड़ेंगी सायना

फुझोउ (चीन), 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में रविवार को चीन की ली जुइरेई से भिड़ेंगी।

फुझोउ (चीन), 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में रविवार को चीन की ली जुइरेई से भिड़ेंगी।

मौजूदा चैम्पियन और शीर्ष वरीय सायना ने शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में चीन की यिहान वांग को 41 मिनट में 21-13, 21-18 से हराया था।

यह दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक की 13वीं भिडं़त थी। सायना ने चार और वांग ने 9 बार जीत हासिल की है। इस साल खेले गए तीन आपसी मैचों में सायना विजयी रही हैं।

दूसरी ओर, जुइरेई ने सेमीफाइनल में अपने ही देश की शिजियान वांग को 21-14, 21-5 से हराया।

जुइरेई और सायना के बीच अब तक कुल 11 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से नौ बार जुइरेई विजयी रही हैं। बीते पांच मैचों से सायना लगातार जुइरेई के हाथों हारी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493