चीन और अमेरिका के विदेश मंत्री बीजिंग में मिले

वांग के निमंत्रण पर केरी बीजिंग के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे। इस दौरान उनकी द्विपक्षीय संबंधों और अन्य मुद्दों को लेकर राजनयिकों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा होने वाली है।

वांग ने कहा कि चीन आपसी समझ को बढ़ाने के लिए सभी मामलों पर अमेरिका के साथ गहन विचार-विमर्श के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दो स्थाई सदस्य देशों-चीन तथा अमेरिका को विभिन्न मुद्दों पर साथ मिलकर काम करना चाहिए।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले साल सितम्बर में अमेरिका का दौरा किया था। वांग को आशा है कि केरी के दौरे से दोनों देशों के बीच 2016 तक द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना हेतु आपसी संदेह समाप्त हो जाएंगे और विश्वास बढ़ेगा।

केरी ने कहा कि चीन और अमेरिका ईरान के परमाणु मुद्दे, जलवायु परिवर्तन, अफगानिस्तान और इबोला सहित अन्य मुद्दों पर साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

चीन के दौरे से पहले केरी ने लाओस और कंबोडिया की यात्रा भी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493