सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी रपट के मुताबिक, कंबोडिया ने 2015 में 50 से अधिक देशों और क्षेत्रों में कुल 538,396 टन चावल का निर्यात किया है, जो 2014 की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक है। रपट के मुताबिक, चीन कंबोडिया के चावल का शीर्ष खरीदार देश है, जिसके बाद फ्रांस और पोलैंड दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
चीन ने 2015 में कंबोडिया से 116,831 टन चावल का निर्यात किया है, जो 2013 की तुलना में 138 प्रतिशत अधिक है।
चावल निर्यात के लिए वन विंडो सर्विस के सचिवालय निदेशक हेन वानहोर्न ने चावल की अच्छी गुणवत्ता और कंबोडिया व चीन के बीच अच्छे संबंधों को इस वृद्धि का कारण बताया।
dharmpath.com dharmpath