चीन, कंबोडिया संबंधों को मजबूत करेंगे

यह प्रतिबद्धता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कंबोडिया यात्रा के दौरान जताई गई। शी ने इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश की गुरुवार की यात्रा के दौरान कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इन नेताओं ने पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने और व्यापक सामरिक सहयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया।

शी बतौर राष्ट्रपति अपनी पहली राजकीय यात्रा के तहत गुरुवार को कंबोडिया पहुंचे थे। वह शुक्रवार को बांग्लादेश में हैं। यह शी की तीन एशियाई देशों की यात्रा का दूसरा पड़ाव है।

इस यात्रा के बाद शी 15 से 16 अक्टूबर के बीच गोवा में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493