चीन का अमेरिका व उत्तर कोरिया से संयम बरतने का आग्रह

बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा कोरियाई प्रायद्वीप के करीब परमाणु वाहक पोत को तैनात करने के बाद चीन ने सोमवार को अमेरिका और उत्तर कोरिया से संयम बरतने और तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम को उठाने से बचने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, अमेरिकी प्रशांत कमान ने शनिवार को पोत तैनाती की पुष्टि करते हुए कहा कि पांच अप्रैल को उत्तर कोरिया द्वारा समुद्र में मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किए जाने के जवाब में परमाणु वाहक पोत यूएसएस कार्ल विन्सन और इसके हमलावर समूह को उत्तर कोरिया के पास तैनात किया गया है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन इस स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

महज एक महीने पहले दक्षिण कोरिया के साथ वार्षिक संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के बाद यह पोत आस्ट्रेलिया के रास्ते में था। फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद इसे दोबारा कोरियाई प्रायद्वीप की तरफ मोड़ दिया गया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया की हालिया भड़काऊ गतिविधियों पर लगाम कसने के बारे में चर्चा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493