चीन का ऑनलाइन ट्रैवल बाजार 100 अरब युआन के पार

इंटरनेट रिसर्च एजेंसी एनालिसिस इंटरनेशनल ने मंगलवार की रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में ऑनलाइन यात्रा बाजार की कुल आय 106.2 अरब युआन हो गई, जो तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 12 फीसदी और साल-दर-साल आधार पर 56.7 फीसदी अधिक है।

चाइना नेशनल टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक साल की पहली छमाही में चीन में 2.02 अरब पर्यटन यात्राएं हुई, जो साल-दर-साल आधार पर 9.9 फीसदी अधिक है। साथ ही चीन के नागरिकों ने 6.19 करोड़ विदेश यात्राएं की।

चीन में स्मार्टफोन की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अधिकाधिक लोग प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों के एप के जरिए होटल और विमान यात्राओं के लिए टिकट बुक कर रहे हैं।

कई ट्रैवल एजेंसियों ने ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए लोकप्रिय वेबसाइटों के साथ भी साझेदारी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493