बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने गुरुवार को जापान व चीन दोनों से ही द्विपक्षीय संबंधों को एक पटरी पर लाने के लिए संयुक्त प्रयास करने का आग्रह किया।
बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने गुरुवार को जापान व चीन दोनों से ही द्विपक्षीय संबंधों को एक पटरी पर लाने के लिए संयुक्त प्रयास करने का आग्रह किया।
ली ने जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के शीर्ष अधिकारी शोतारो याची के चीन दौरे के दौरान कहा कि दोनों देशों को सकारात्मक कार्यो का संग्रहण और द्विपक्षीय संबंधों में नकारात्मक तत्वों को कम करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों को उन चार राजनीतिक दस्तावेजों का पालन करना चाहिए, जिस पर दोनों ही देश वर्ष 1972, 1978, 1998 और 2008 में सहमत हुए थे।
बैठक के दौरान याची ने ली के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पत्र को पढ़ते हुए कहा कि जापान स्थायी संबंध स्थापित करने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है, जो दोनों पक्षों के लिए लाभदायक हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath