हरारे, 29 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने जिम्बाब्वे सुरक्षाबलों (जेडीएफ) को निरंतर तकनीकी सहायता देने के लिए चीन का आभार जताया है।
हरारे, 29 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने जिम्बाब्वे सुरक्षाबलों (जेडीएफ) को निरंतर तकनीकी सहायता देने के लिए चीन का आभार जताया है।
देश की सरकारी समाचार एजेंसी ‘न्यू जियाना’ के अनुसार, मुगाबे ने चीन को जिम्बाब्वे का साझेदार बताया है। उन्होंने इस सप्ताहंत जिम्बाब्वे स्टाफ कॉलेज में संयुक्त कमान और स्टाफ कोर्स से 56 अधिकारियों के स्नातकोत्तर समारोह को संबोधित करते हुए चीन के प्रति आभार जताया।
मुगाबे ने कहा, “जिम्बाब्वे का सहयोगी चीन जिम्बाब्वे सुरक्षाबलों के लिए लगातार तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है।”
dharmpath.com dharmpath