चीन का बैंक एक्सिम बैंक को देगा 50 करोड़ डॉलर

पांच वर्ष के लिए यह ऋण आईसीबीसी इंडोनेशिया और आईसीबीसी एशिया ने संयुक्त रूप से दिया है। दोनों आईसीबीसी लिमिटेड के अनुषंगी बैंक हैं।

यह इस साल के शुरू में बीजिंग में हुए 20 अरब डॉलर के समझौते का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था में तेजी लाना है।

आईसीबीसी इंडोनेशिया के प्रेसीडेंट डायरेक्टर शेन शियाओकी ने कहा, “इस समझौते पर हस्ताक्षर कर आईसीबीसी इंडोनेशिया ने चीन और इंडोनेशिया का वित्तीय पुल बनने की अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।”

इंडोनेशियाई एक्सिम बैंक के कार्यकारी निदेशक नगालिम सवेगा ने कहा कि आईसीबीसी के सहयोग से बैंक को मिले कोष का उपयोग विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने में किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इस तरह का सहयोग भविष्य में भी मिलता रहेगा।”

चीन के राजदूत शी फेंग ने कहा कि वित्तीय सहयोग चीन और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493