चीन का बॉक्स ऑफिस 2017 तक पहले पायदन पर : रपट

अंतर्राष्ट्रीय अकाउंटिंग कंपनी, पीडब्ल्यूसी ने रविवार को कहा कि 2017 में चीन की बॉक्स ऑफिस कमाई 10.3 अरब डॉलर हो जाएगी, जबकि अमेरिका की 10.14 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

इस रपट में 2020 तक विश्वभर में बॉक्स ऑफिस की कमाई 49.3 अरब डॉलर रहने का अनुमान जताया गया है, जो चीन के लगभग एक-तिहाई के समान है।

पीडब्ल्यू चाइना पार्टनर के जियांग शियाओपिंग ने कहा कि चीन के फिल्म उद्योग जगत के विस्तार से वैश्विक विकास हो रहा है।

अनुमानों के मुताबिक, चीन फिल्म उद्योग जगत में विज्ञापनों से आय 2020 तक 16.1 करोड़ डॉलर को पार कर जाएगी। टिकटों का औसत मूल्य मौजूदा 5.44 डॉलर से बढ़कर 6.04 डॉलर हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493