चीन का युआन 5 वर्ष के निचले स्तर पर

बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। चीन की मुद्रा युआन की केंद्रीय समतूल्यता दर सोमवार को डॉलर के मुकाबले 294 आधार अंकों की कमजोरी के साथ प्रति डॉलर 6.5784 युआन दर्ज की गई, जो फरवरी 2011 के बाद सबसे निचला स्तर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के विदेशी मुद्रा विनिमय हाजिर बाजार में युआन प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समतूल्यता दर से अधिकतम दो प्रतिशत मजबूत या कमजोर हो सकता है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले युआन की केंद्रीय समतूल्यता दर प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंकिंग बाजार खुलने से पहले बाजार निर्माताओं द्वारा पेश की गई कीमतों के भारित औसत पर आधारित होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493