चीन का रुख करने को तैयार हैं ब्राजीली फारवर्ड गोलार्ट

रियो डी जेनेरियो, 13 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के लिए खेलने वाले फारवर्ड रिकाडरे गोलार्ट को चीन के क्लब क्वांगचो एवरग्रांदे या फिर शानडोंग लुनेंग के लिए खेलने की अनुमति मिल गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गोलार्ट के मौजूदा क्लब क्रूजेरियो ने इस खिलाड़ी को चीन जाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति क्रूजेरियो के प्रमुख गिलवान पिन्हो ट्रावेरेस की ओर से आई है।

फुटबाल न्यूज पोर्टल लांसनेट के मुताबिक लोगार्ट ने चीनी क्लबों के साथ करार को लेकर मौखिक आश्वासन हासिल कर लिया है और अब उन्हें इस सम्बंध में कागजी कार्यवाही करनी है।

गोलार्ट ने क्रूजेरियो के लिए खेलते हुए 105 मैचों में 38 गोल किए हैं और वह 2013 तथा 2014 में टीम की सेरी-ए में जीत में अहम भूमिका अदा कर चुके हैं।

कोलम्बिया और इक्वाडोर के साथ हुए दोस्ताना मैचो में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के कोच डुंगा उन्हें मौका दे चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493