जिउकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के संवाददाता सम्मेलन में देश के अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय की उपनिदेशक वू पिंग ने कहा कि यह अंतरिक्ष यान दो अंतरिक्ष यात्रियों जिंग हाइपेंग और चेन दोंग को ले जाएगा।
वू ने कहा कि इस मिशन को लांग मार्च 2एफ-रॉकेट से ले जाया जाएगा। यह अंतरिक्ष यान दो दिनों के भीतर अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगयोंग-2 के साथ जुड़ जाएगा। अंतरिक्ष यात्रियों को 30 दिनों के लिए अंतरिक्ष प्रयोगशाला में रहना होगा। इसके बाद शेन्झू-11 अंतरिक्ष यान तियांगयोंग-2 से अलग होकर एक दिन में पृथ्वी पर वापस लौट आएगा।
इस मिशन का लक्ष्य पृथ्वी और तियांगयोंग-2 के बीच कर्मियों व माल परिवहन और शोध निष्कर्षो व प्रौद्योगिकियों की जांच करना है।
dharmpath.com dharmpath