चीन का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना टेंसेंट

हारून ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि टेंसेंट की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल की तुलना में 33 प्रतिशत बढ़कर 277 अरब युआन (43.5 अरब डॉलर) हो गई है।

अलीबाबा द्वारा संचालित ऑनलाइन कंपनी ‘ताओबाओ’ को दूसरा स्थान दिया गया है। ‘ताओबाओ’ ने 266 अरब युआन की ब्रांड वैल्यू के साथ ‘चाइना मोबाइल’, ‘बैदू’ और ‘इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना’ (आईसीबीसी) को पीछे छोड़ दिया है। ‘ताओबाओ’ की ब्रांड वैल्यू एक साल में 44 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, ‘चाइना मोबाइल’ 265 अरब युआन के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

गौरतलब है कि 91 नई निजी कंपनियों ने चीन के शीर्ष 200 ब्रांड की सूची में प्रवेश किया है, जिनकी औसत ब्रांड वैल्यू 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 19.1 अरब युआन हो गई है।

हारून पिछले 10 साल से ब्रांड सूची जारी कर रहा है। शुरुआती वर्षो में ‘चाइना मोबाइल’, ‘आईसीबीसी’ और ‘बैदू’, ‘टेंसेंट’, ‘ताओबाओ’ जैसी इंटरनेट फर्मो का बोलबाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493