‘सीएनबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, काएसर ने चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर पिछले सप्ताह दावोस में हुए विश्व आर्थिक मंच की बैठक में सामने आई कुछ निराशाजनक बातों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था लोगों की सोच से कहीं अधिक बेहतर है।
काएसर ने चीनी अर्थव्यवस्था के बारे में निराशाजनक बातों को निराधार करार देते हुए कहा कि हालांकि, रियल एस्टेट और वित्तीय क्षेत्र में कुछ कमजोरी है, लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र में वृद्धि अच्छी है, जिसका चीन की विकास दर में महत्वपूर्ण योगदान है।
dharmpath.com dharmpath