चीन की अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर : केकियांग

केकियांग ने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अतिरिक्त मुद्रा की छपाई नहीं की है और अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद बाजार में सुधार के लिए प्रेरक तत्व बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल की पहली छमाही के दौरान विश्व आर्थिक विकास में चीन ने लगभग 30 प्रतिशत योगदान दिया है और देश की अर्थव्यवस्था धराशायी नहीं होने वाली।

चीन के उत्तरपूर्वी शहर दालियान में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केकियांग ने कहा कि इस साल की पहली छमाही में चीन की विकास दर सात प्रतिशत रही, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के बीच आसान उपलब्धि नहीं थी।

उन्होंने कहा कि इस साल केंद्र सरकार का वित्तीय घाटा 1120 अरब युआन (175.5 अरब डॉलर) रहा, जो विश्व की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493