राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के प्रमुख शू शाओशी ने रविवार को वार्षिक संसदीय सत्र से इतर कहा कि साल 2015 में देश की आर्थिक विकास दर 6.9 प्रतिशत रही, जबकि सात प्रतिशत का लक्ष्य रखा था।
पिछले वर्षो की तुलना में खपत 66.4 प्रतिशत और निवेश सिर्फ 10 प्रतिशत रहा है। इन वर्षो के दौरान विकास दर में निवेश की बड़ी भागीदारी रही थी।
शू ने कहा कि कृषि और उद्योग के अलावा देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी आधे से अधिक रही है
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कीमतों और बिजली उत्पादन में वृद्धि सहित इस साल कई सकारात्मक संकेत मिले हैं।
dharmpath.com dharmpath