चीन की उपभोक्ता महंगाई दर 1.8 फीसदी

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) ने कहा कि महंगाई का आकलन करने वाले प्रमुख सूचकांक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में जनवरी में साल-दर-साल आधार पर 1.8 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। इसमें दिसंबर 2015 में 1.6 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।

सूचकांक में एक तिहाई योगदान करने वाले खाद्य मूल्यों में इस दौरान 4.1 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि गैर खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर इस दौरान 1.2 फीसदी बढ़ी, जिसमें प्रमुख योगदान चिकित्सा सेवा, वस्त्र और मनोरंजन सेवा की कीमतों में हुई वृद्धि का रहा।

उपभोक्ता महंगाई दर माह-दर-माह आधार पर 0.5 फीसदी बढ़ी।

एनबीएस ने कहा कि जनवरी में अत्यधिक ठंड के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से सब्जियों की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई।

थोक महंगाई दर को प्रदर्शित करने वाले उत्पादक मूल्य सूचकांक में जनवरी में 5.3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है, जो लगातार 47वें महीने की गिरावट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493