चीन की कंपनी करेगी पाकिस्तानी परियोजना में निवेश

इस्लामाबाद, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की सरकारी कंपनी ‘पावर कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन’ पाकिस्तान की कोयले से चलने वाली एक ताप बिजली परियोजना में 2.1 अरब डॉलर निवेश करना चाहती है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया को दी गई।

समाचार पोर्टल डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, पावर कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन ने शंघाई के शेयर बाजार में एक नियमित सूचना दाखिल कर कहा कि परियोजना में चीन की कंपनी की हिस्सेदारी 51 फीसदी रहेगी। शेष 49 फीसदी हिस्सेदारी कतर की कंपनी अल मिरकब कैपिटल के पास रहेगी।

परियोजना के लिए कोयले का आयात इंडोनेशिया से किया जाएगा।

परियोजना के तहत 660 मेगावाट की दो सुपरक्रिटिकल बिजली उत्पादन इकाई बनाई जाएगी।

बयान के मुताबिक, यह परियोजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा समझौते का हिस्सा है।

चीन सरकार और चीन के बैंक अपने देश की कंपनियों को अगले छह साल में पाकिस्तान में ऊर्जा और अवसंरचना परियोजना बनाने के लिए 45.6 अरब डॉलर की ऋण सुविधा दे रहे हैं।

बयान के मुताबिक, कोयला आधारित इस परियोजना के लिए 2.085 अरब डॉलर निवेश की जरूरत होगी, जिसमें से 1.6 अरब डॉलर ऋण से जुटाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493