चीन की किफायती एयरलाइंस तलाश रही संभावनाएं

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की सर्वाधिक किफायती विमानन कंपनी ‘स्प्रिंग एयरलाइंस’ जिलिन प्रांत के चांगशुन से बैंकॉक के बीच अपनी पहली सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। कंपनी ने अधिक से अधिक अंतर्राष्ट्रीय वायुमार्गो पर सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

एयरलाइंस ने शनिवार को कहा कि यह उड़ान सेवा तीन नवंबर से शुरू हो रही है, जो मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को यांगझू शहर के रास्ते उड़ान भरेगी।

एयरलाइन ने थाईलैंड जाने के लिए विभिन्न मार्गो पर उड़ान सेवाएं शुरू की हैं, जिनका टिकट मूल्य 100 युआन (15.76 डॉलर) से शुरू हो रहा है।

स्प्रिंग एयरलाइंस के मार्केटिंग विभाग के उपप्रबंधक हू तिंगबाओ ने कहा कि घरेलू किफायती विमानन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने पर ध्यान दे रही हैं।

हू ने कहा, “हाईस्पीड रेल और एक्सप्रेस से मिल रही टक्कर की वजह से किफायती विमानन अपरिहार्य हो गया है।”

विदेशी किफायती एरलाइंस में जेटस्टार और एयर एशिया शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493