चीन की खुदरा बिक्री दर 10.7 फीसदी

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन की खुदरा बिक्री दर अप्रैल में 10.7 फीसदी रही, जोकि मार्च की तुलना में 0.2 फीसदी कम है। आधिकारिक आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली है।

गौरतलब है कि खुदरा बिक्री दर ही उपभोग का मुख्य संकेतक है। पिछले महीने चीन में 2,730 करोड़ युआन (395.4 अरब डॉलर) मूल्य के उपभोक्ता सामानों की खुदरा बिक्री हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स (एनबीएस) ने कहा है कि माह दर माह आधार पर इसमें 0.79 फीसदी की वृद्धि हुई है।

एनबीएस के प्रवक्ता शिंग झिहोंग के मुताबिक, पहले चार महीनों के दौरान उपभोक्ता सामानों की कुल खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 10.2 फीसदी की वृद्धि हुई, जो कि पहली तिमाही की तुलना में 0.2 फीसदी ज्यादा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में तुलनात्मक रूप से उपभोग गतिविधियों में तेजी देखी गई और खुदरा बिक्री की दर अप्रैल में 12.6 फीसदी रही। जबकि शहरी क्षेत्रों में खुदरा बिक्री की दर सालाना आधार पर 10.4 फीसदी रही।

जनवरी से अप्रैल के दौरान ऑनलाइन खर्च में जबरदस्त वृद्धि देखी गई और यह सालाना आधार पर 32 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,920 करोड़ युआन रही।

चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार पहली तिमाही के दौरान 6.9 फीसदी रही, जोकि पिछली तिमाही में 6.8 फीसदी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493