बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। चीन का सकल घरेलू उत्पाद में सालाना आधार पर 6.9 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि खुदरा क्षेत्र में सलाना पहली छमाही में 10.4 फीसदी की वृद्धि हुई। इस आंकड़े को नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स (एनबीएस) ने सोमवार को जारी किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह वृद्धि दर सरकार के साल के लक्ष्य 6.5 फीसदी से ज्यादा ऊपर रही, जो कि देश के अर्थव्यवस्था में एक मजबूत रुझान को दिखाती है।
एनबीएस के अनुसार, सेवा क्षेत्र ने साल की पहली छमाही में 7.7 फीसदी का विस्तार किया, प्राथमिक उद्योग में 3.5 फीसदी की वृद्धि और द्वितीयक उद्योग में 6.4 फीसदी की वृद्धि हुई।
इस बीच, साल 2016 के जून के मुकाबले खुदरा बिक्री में 2017, जून में 11 फीसदी की वृद्धि हुई और इसमें मासिक आधार पर 0.93 फीसदी का इजाफा हुआ।
एनबीएस ने यह भी खुलासा किया कि स्थायी संपत्तियों में कुल निवेश साल 2016 की पहली छमाही के मुकाबले 2017 के दौरान 8.6 फीसदी रहा। हालांकि, यह इस साल की पहली तिमाही में 0.6 अंक कम रहा।
एजेंसी ने जनवरी से जून तक रियल एस्टेट में निवेश के आंकड़े प्रकाशित किए हैं, जिसमें एक धीमी प्रवृत्ति दिखाई देती है, क्योंकि वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दर्ज आंकड़ों की तुलना में यह 0.6 अंक कम है। हालांकि यह सलाना आधार पर 8.5 फीसदी बढ़ा है।
dharmpath.com dharmpath