चीन की प्रथम तिमाही राजस्व वसूली बढ़ी

वित्त मंत्रालय ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में राजस्व वसूली साल-दर-साल आधार पर 6.5 फीसदी बढ़कर 3,890 अरब युआन (607.8 अरब डॉलर) रही।

यह वृद्धि दर वर्ष 2015 में पूरे वर्ष के लिए दर्ज वृद्धि दर से 0.7 प्रतिशतांक अधिक है।

प्रथम तिमाही में राजस्व खर्च 15.4 फीसदी अधिक 3,800 अरब युआन रहा।

इस दौरान स्थानीय सरकारों की राजस्व वसूली वृद्धि दर चीन सरकार की वसूली दर से अधिक रही।

आर्थिक सुस्ती के कारण चीन की राजस्व वसूली वृद्धि दर भी घटी है और गत वर्ष की राजस्व वसूली वृद्धि दर 1988 के बाद से निचले स्तर पर है।

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रथम तिमाही में देश की विकास दर 6.7 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493