पेंग ने शुक्रवार को बाक मिडल स्कूल ऑफ द आर्ट्स की कक्षाओं का जायजा लिया। कुछ छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियां देखीं और उनसे बात भी की।
उन्होंने राजनीतिक और अर्थव्यवस्था की कक्षाओं में भी शिरकत की और एक छात्र संवाददाता के प्रश्न का जवाब दिया।
पेंग ने कहा कि चीन और अमेरिका को संचार और सहयोग क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्ट स्कूल दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
dharmpath.com dharmpath