चीन की प्रमुख भट्टी को नष्ट करने का काम शुरू

पूर्वाह्न् करीब 11 बजे 200 से अधिक कर्मियों ने बाओगांग समूह के दूसरे नंबर की भट्टी को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया। इस कार्य के दो महीनों तक चलने की उम्मीद की जा रही है।

समूह के तकनीकी कर्मियों के अनुसार, इस भट्टी का आकार, पाइपलाइन और अन्य भागों को मिलाकर कुल भार 10,000 टन है। सालाना कुल 13.3 लाख टन लोहे का उत्पादन करने वाली इस भट्टी का निर्माण 1959 में किया गया था।

इस भट्टी को नष्ट करने का निर्णय चीन ने पिछले साल मांग से अधिक उत्पादन क्षमता की समस्या से निपटने के लिए सुधार पक्ष पर जोर देने की पहल के बाद लिया।

समूह के अनुसार, भट्टी को नष्ट करने के कारण 2,400 से अधिक कर्मियों को अन्य पदों पर स्थानांतरित कर दिया गया है या फिर सेवानिवृत्ति दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493