चीन की प्रौद्योगिकी से वेनेजुएला की उत्पादन क्षमता को लाभ

कारकास प्रशासन भी कई बार आश्वस्त कर चुका है कि देश के जटिल आर्थिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए प्रौद्योगिकी स्थानांतरण अहम है। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है, जबकि तेल निर्यात वेनेजुएला की विदेशी आय का मुख्य स्रोत है।

वेनेजुएला सरकार चीन के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन, वेनेजुएला का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चीन की कंपनी टीसीएल कारपोरेशन के साथ समझौते के बाद पिछले दो साल में वेनेजुएला के निजी घरेलू उपकरण संयंत्र कोन्सोरसियो डिजिटल का उत्पादन बढ़ा है। चीन के विशेषज्ञों की सलाह और टीसीएल मशीनरी की मदद से वेनेजुएला के संपूर्ण विनिर्माण प्रक्रिया में मदद मिली है।

वेनेजुएला के उत्तर-पश्चिमी राज्य फालकन में स्थापित उद्योग 2,000 से अधिक उपकरणों को असेंबल (कलपुर्जो को जोड़ने) करने में सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493