चीन की लियांग ने 50 किमी रेस वॉकिंग में बनाया नया विश्व रिकार्ड

ताएचांग (चीन), 5 मई (आईएएनएस)। चीन की लम्बी दूरी की एथलीट लियांग रुई ने महिलाओं की 50 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में नया विश्व रिकार्ड कायम किया है।

लियांग ने 2018 आईएएएफ वर्ल्ड रेस वॉकिंग टीम चैम्पियनशिप में शनिवार को यह रिकार्ड बनाया। लियांग ने यह रेस अपने करियर की पहली रेस में चार घंटे चार मिनट 36 सेकेंड समय लिया।

लियांग ने पुर्तगाल की इनेस हेनरिक्स द्वारा बीते साल लंदन में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के दौरान बनाए गए रिकार्ड (4.05.56) को तोड़ा। एक मिनट 20 सेकेंड के अंतर से रिकार्ड तोड़ते हुए लियांग ने सोना जीता।

उनकी साथी यिन हांग ने 4.09.09 घंटे के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि आस्ट्रेलिया की क्लेयर टैलेंट ने 4.09.33 घंटे के कांटिनेंटल रिकार्ड के साथ कांस्य जीता।

मौजूदा विश्व चैम्पियन हेनरिक्स रेस पूरा नहीं कर सकीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493