नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लेटीवी ने अपना नाम बदल कर ‘लेईको’ कर लिया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
कंपनी की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक, नए लोगो में एल और ई अक्षर का प्रयोग किया गया है।
नए लोगो में एलई का संकेत करने वाले चार स्ट्रोकों में से प्रत्येक ले इकोसिस्टम के चार क्षेत्रों -प्लेटफार्म, कंटेंट, डिवाइस और एप्लीकेशन- में से एक का प्रतिनिधित्व करता है।
कंपनी ने कहा कि लेईको 20 जनवरी को भारतीय बाजार में कदम रखना चाह रही है।
dharmpath.com dharmpath