सिचुआन – अमेरिका और रूस के बीच परमाणु करार न्यू स्टार्ट 5 फरवरी 2026 को खत्म हो चुका है. दुनिया पर पहले से ही न्यूक्लियर हथियारों की होड़ शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है और उधर चीन की हरकतें इसमें आग में घी डालने का काम कर सकती हैं. अमेरिकी मीडिया की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नई सैटेलाइट तस्वीरें बता रही हैं कि चीन एक नई गुप्त परमाणु हथियार सुविधा बना रहा है.
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रविवार को बताया कि 2022 और 2026 के बीच ली गई सैटेलाइट इमेजरी के जियोस्पेशियल एनालिसिस से यह खुलासा हुआ है. दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में गुप्त परमाणु हथियार सुविधा में काफी बढ़ोतरी हुई है. जियोस्पेशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट रेनी बाबियार्ज़ की ओर से शेयर किए गए नतीजों से पता चलता है कि 2019 से चीन का न्यूक्लियर बिल्डअप तेज हो गया है, जो देश की स्ट्रेटेजिक क्षमताओं में एक अहम मोड़ है.
dharmpath.com dharmpath