हांगकांग एसएआर सरकार द्वारा प्रायोजित बेल्ट एंड रोड शिखर सम्मेलन में एक मुख्य भाषण में झांग ने कहा कि केंद्र सरकार हांगकांग की समृद्धि व स्थिरता के साथ-साथ राष्ट्रीय रणनीति में इसकी भूमिका को बहुत महत्व देती है। झांग नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं।
केंद्र सरकार हांगकांग और चीन के बीच निकट आदान-प्रदान और सहयोग का समर्थन करती है और हांगकांग के विश्व के साथ आर्थिक व व्यापारिक संबंधों के विस्तार का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि हांगकांग को भी राष्ट्रीय विकास रणनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath