चीन की हुआई नदी में बाढ़ का खतरा

हुआई जल संरक्षण आयोग के एक अधिकारी वांग बिन ने बुधवार को बताया कि इस साल मौसम पर अल नीनो और ला नीना घटना का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और इस कारण ग्रीष्मकालीन ऋतु में नदी में बाढ़ आई थी।

वांग ने कहा कि अक्टूबर से हो रही बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि है। हुआई उपनदी क्षेत्र में अक्टूबर में 177 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो पिछले साल की तुलना में 289 प्रतिशत अधिक है।

इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने स्थानीय अधिकारियों को मौसम पर करीब से नजर बनाए रखने और उचित उपाय अपनाने का आदेश दिया है। साथ ही बाढ़ नियंत्रण के लिए पनबिजली स्टेशनों और सिंचाई सुविधाओं के ठीक से इस्तेमाल का निर्देश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493