बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने वर्ष 2030 तक बेल्ट और सड़क उपक्रम मार्गो के साथ देशों में लगभग 30 परमाणु बिजली इकाइयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक मीडिया रिपोर्ट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
‘द चाइना डेली रिपोर्ट’ ने चीन की नेशनल न्यूक्लियर कॉर्प के अध्यक्ष सुन किन के हवाले से खबर दी है कि कुल 70 देश पहले से ही परमाणु बिजली परियोजनाओं के विकास के लिए योजना बना रहे हैं, और ऐसा अनुमान है वर्ष 2020 तक 130 से अधिक परमाणु बिजली इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया, “लेकिन हमें अंतर्राष्ट्रीय परमाणु बाजार में बहुत मजबूत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। रूस, दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका जैसे देश सभी आक्रामक तरीके से वैश्विक परमाणु बाजार की तलाश कर रहे हैं।”
बेल्ट और रोड स्थल सिल्क रोड आर्थिक बेल्ट में शामिल हैं, और 21 वीं सदी की समुद्री सिल्क रोड की पहल राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रस्तावित क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण और बुनियादी ढांचे की संचार प्रक्रिया मजबूत करने के लिए की गई थी।
वर्तमान में चीन में 28 लाख गीगावाट परमाणु बिजली पैदा करने की क्षमता वाली 30 इकाइयां हैं। साथ ही राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 24 इकाइयां निमार्णाधीन हैं।
चीन का राष्ट्रीय परमाणु निगम यानी चाइना नेशनल न्यूक्लियर कार्पोरेशन (सीएनएनसी) चीन के तीन सबसे बड़े परमाणु दिग्गजों में से एक है।
सुन ने कहा, ऑपरेटर पहले से ही परमाणु ऊर्जा सहयोग पर अर्जेटीना, ब्राजील, मिस्र, ब्रिटेन, फ्रांस और जॉर्डन जैसे देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते पर पहुंच गए हैं।
सुन ने हालांकि जोर देकर कहा कि परमाणु में पूर्ण आत्मनिर्भरता को हिट करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि कई सामान्य घटकों को अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath