चीन : केंद्रीय उद्यमों का साल के पहले 2 माह में अच्छा प्रदर्शन

इन उद्यमों का संयुक्त मुनाफा सालाना आधार पर 29.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 168.59 अरब युआन (24.37 अरब डॉलर) रहा है।

सरकार संचालित एसेट्स सुपरविजन एंड एडमिनिस्ट्रेशन कमीशन (एसएएसएसी) के प्रमुख शियाओ याकिंग ने वार्षिक संसदीय सत्र के इतर एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि देश के 102 केंद्रीय एसओई ने पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 15.2 प्रतिशत अधिक राजस्व की वृद्धि हासिल की और यह आंकड़ा 3700 करोड़ युआन पर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि यह मजबूत वृद्धि लागत और प्रबंधन के खर्च में कटौती का नतीजा है, जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के स्थिरीकरण को भी दर्शाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493