‘नू कोचे’ पेंटिंग सोमवार रात क्रिस्टी न्यूयॉर्क में 17.04 करोड़ अमेरिकी डॉलर में बिकी। इसमें एक महिला नग्न अवस्था में नजर आ रही है।
न्यूयॉर्क में क्रिस्टी के पूर्व उपाध्यक्ष गाई जेनिंग्स ने समाचार एजेंसी ‘एएफपी’ को बताया, “यह मोदिग्लिआनी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग है। किसी नीलामी में एक पेंटिंग के बारे में आमतौर पर ऐसी बात सुनने को नहीं मिलती है।”
पूर्व टैक्सी ड्राइवर लियू ने इस पेंटिंग के लिए टेलीफोन पर बोली लगाई थी। वह इससे पूर्व चीन से जुड़ी पेंटिंग की खरीद के चलते सुर्खियों में रहे हैं। वह मोदिग्लिआनी की 1917-1918 की पेंटिंग के लिए बोली लगाने वाले छह लोगों में से एक हैं।
dharmpath.com dharmpath