झेंग्झू, 24 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के हेनान प्रांत के आन्यांग शहर में बाढ़ से मरने वालों की संख्या छह से बढ़कर 18 हो गई है, जबकि नौ अन्य लापता हैं।
झेंग्झू, 24 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के हेनान प्रांत के आन्यांग शहर में बाढ़ से मरने वालों की संख्या छह से बढ़कर 18 हो गई है, जबकि नौ अन्य लापता हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को कहा कि हेनान में पिछले सप्ताह से जारी भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे यातायात, बिजली और दूरसंचार सेवाएं बाधित हैं।
इस आपदा से आन्यांग काफी प्रभावित हुआ है, यहां से करीब 1,92,700 लोग पलायन कर चुके हैं और 5,4600 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली फसल नष्ट हो गई है। 35,000 से अधिक घर ढह गए हैं।
सरकार ने राहत कार्यो के लिए 36 करोड़ युआन (5.4 करोड़ डॉलर) का आवंटित किए हैं।
पानी की बोतलों, भोजन, रजाइयों और टेंट सहित राहत सामग्रियां आठ गांवों में पहुंचाई गई हैं। इस राहत अभियान में 3,00,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया है।
dharmpath.com dharmpath