चीन के आर्थिक पुनर्गठन 2011-15 पर तथ्य और आंकड़े

चीन एक निवेश आधारित अर्थव्यवस्था से नवाचार और सेवा आधारित अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है और इसके लिए अर्थव्यवस्था का पुनर्गठन इस बैठक में एक बड़ा मुद्दा रहेगा।

यहां पेश हैं चीन की 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2011-2015) में दिखे बदलाव पर तथ्य और आंकड़े :

विकास

2011 में विकास दर 9.3 फीसदी थी। 2012 में 7.7 फीसदी, 2013 में 7.7 फीसदी और 2014 में 7.3 फीसदी रही।

2015 की प्रथम छमाही में विकास दर सात फीसदी रही। विकास दर का सालाना लक्ष्य सात फीसदी रखा गया है।

सेवा

2015 की प्रथम छमाही में जीडीपी में सेवा क्षेत्र का 49.5 फीसदी योगदान। 2010 में यह 39.2 फीसदी था।

निवेश

चल संपत्ति में निवेश की विकास दर 2014 में घटकर 15.7 फीसदी रही, जो 2010 में 23.8 फीसदी थी। 2015 की प्रथम छमाही में यह और घटकर 11.4 फीसदी हो गई।

खपत

उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री 2010 के 15,500 अरब युआन (करीब 2,400 अरब डॉलर) से बढ़कर 2014 में 26,200 अरब युआन रही।

2015 की प्रथम छमाही में यह 10.4 फीसदी वृद्धि के साथ 14,200 अरब युआन रही। प्रथम छमाही में जीडीपी विकास में खपत की 60 फीसदी हिस्सेदारी, जो 2010 की तुलना में 13.1 फीसदी अधिक है।

नवाचार

शोध एवं विकास (आरएंडडी) खर्च 2010 के 706.3 अरब युआन से करीब दोगुना बढ़कर 2014 में 1,300 अरब युआन रहा।

उद्यमिता

स्टार्टअप का उभार। 2015 की प्रथम छमाही में स्टार्टअप की कुल पंजीकृत पूंजी साल-दर-साल आधार पर 43 फीसदी बढ़कर 12,000 अरब युआन।

निर्यात

वैश्विक सुस्ती से निर्यात गत पांच साल में लगातार घटा। रेलवे से संबंधित उपकरणों का निर्यात हालांकि 2010 के 8.4 अरब युआन से बढ़कर 2014 में 26.8 अरब युआन।

ऊर्जा

अर्थव्यवस्था स्मार्ट होने से प्रति जीडीपी इकाई ऊर्जा खपत 2010 के मुकाबले 2014 में 13.4 फीसदी घटी।

2015 की प्रथम छमाही में यह साल-दर-साल आधार पर 5.9 फीसदी और घटी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493