झांग ने चीन, थाईलैंड के मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए सिरिनधोर्न के कार्यो की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, “दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) में थाईलैंड, चीन के साथ संबधों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे है और इसकी वजह थाईलैंड के शाही परिवार का इस ओर ध्यान देना और दोनों देशों के बीच मित्रता को आगे बढ़ाने के प्रयास करना है।”
उन्होंने कहा कि थाईलैंड के नरेश महा वजीरालोंगकोर्न के नेतृत्व में थाईलैंड कई महान उपलब्धियां हासिल करेगा।
झांग ने कहा, “चीन विकास रणनीतियों के समन्वय और थाईलैंड के साथ सहयोग को गहन करने के लिए तैयार है ताकि साझा लाभ और विकास हासिल किया जा सके।”
सिरिनधोर्न ने चीन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में थाईलैंड के दीर्घकालीन सहयोग के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष विज्ञान, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देंगे।
dharmpath.com dharmpath